कोरोना की रोकथाम के लिए हाथों को अच्छे से धोेएं : रोमी
कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करते स्वास्थ्य कर्मचारी राजीव रोमी व अन्य।-भास्कर
होशियारपुर | सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह के दिशानिर्देशों अनुसार तथा डा. एसपी सिंह सीनियर मेडिकल अफसर पीएचसी मंड पंधेर की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कर्मचारी राजीव रोमी ने सब सैंटर मक्कोवाल में करोना वायरस सबंधी लोगों को जागरूक किया।
इस मौके उन्होंने करोना वायरस से बचने के लिए विभिन्न सावधानियां बारे अवगत करवाया। इससे बचने के लिए बार-बार हाथ धोना, ठंडी चीजें खाने से परहेज करना, मुंह पर मास्क बांध कर रखना, भीड़ वाले स्थानों पर जाने पर परहेज़ करना चाहिए।
यह वायरस खांसी, जुकाम, छींकें आदि से एक दूसरे में फैलता है। ऐसे लक्षण होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चेकअप जरूर करवाएं। इस मौके सरपंच यशपाल सिंह, सरपंच कांता देवी, एएनएम कमलेश देवी व गांव के अन्य लोग उपस्थित थे।