एमटूएफ में खुशी की लहर, छात्रों का आइलेट्स में शानदार प्रदर्शन
6 बैंड लाने वाले मेधावी विद्यार्थी।
बिजनेस प्लस**
होशियारपुर | एमटूएफ संस्थान आइलेट्स की तैयारी करवाने व छात्रों की स्पोकन इंग्लिश स्किल्स को बढ़ाने में मुख्य योगदान दे रहा है। एमटूएफ के छात्रों- रजत दत्ता, सुखप्रीत सिंह, ऋषभ कुमार, प्रभदीपक, जसविंदर, मनिंदर व सतवंत सिंह ने अच्छे बैंड हासिल कर संस्थान का माहौल खुशनुमा बना दिया है। एमटूएफ ने आइलेट्स की तैयारी को नया रूप देते हुए एक कमजोर छात्र के लिए भी परीक्षा में 6 बैंड लाना बहुत ही आसान कर दिया है। अॉनलाइन व आधुनिक टेक्नोलॉजी की सहायता से तैयारी करवाने वाले इस संस्थान के छात्रों ने हमेशा आइलेट्स परीक्षा में 6 बैंड व इससे अधिक ही प्राप्त किए हैं। विदेशों में पढ़ने के चाहवान छात्रों के लिए संस्थान में आईलेट्स व स्पोकन इंग्लिश की कक्षाएं शुरू हो चुकी है। छात्रों को बेसिक ग्रामर से लेकर एडवांस लेवल तक आइलेट्स पास करने के योग्य बनाया जाता है।