पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समाज की बुराइयों से लड़ने के लिए नारी ही अागे आती है : चम्पा नारू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बुल्लोवाल | सर्कल बुल्लोवाल की महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से महिला दिवस मनाने के संबंध में एक समागम चम्पा नारू जिला कांग्रेस रूलर की अध्यक्षता में करवाया गया। समागम में महिला कार्यकर्ताओं की ओर से दिए गए भाषण में नारी शक्ति के बारे कहा कि आज के समय में महिला किसी पर भी निर्भर नहीं है। जिला अध्यक्ष चम्पा नारू ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर नारी लड़ने की समर्थता रखती है और जरूरत पड़ने पर नारी ही शक्ति का रूप धारण कर समाज की बुराइयों से लड़ने के लिए आगे आती है।

उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि आज के समय दौरान महिला पर घरेलू हिंसा, बलात्कार, महिला-पुरुष में भेदभाव व अन्य कई किस्मों के अत्याचारों का उसको सामना करना पड़ रहा है। इस समागम में रीना सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, हरबंस कौर, अमरजीत कौर, जसविंदर कौर, नरेंद्र कौर, साक्षी रानी और जीवन लता ने भाग लिया।
खबरें और भी हैं...