भारतीय संस्कृति में महिलाओं का है उच्च स्थान : राकेश कुमार
तलवाड़ा|सभ्याचारक रंग मंच द्वारा नेहरू युवा केंद्र होशियारपुर के निर्देश पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर इंस्टीट्यूट फॉर स्किल डेवलपमेंट में जागरूकता सेमिनार करवाया गया। इसमें जिला युवा समन्वयक राकेश कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। किंतु वर्तमान में जो हालात दिखाई देते हैं, उसमें नारी का हर जगह अपमान होता चला जा रहा है। यह बेहद चिंताजनक बात है। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज का मुख्य हिस्सा होती हैं तथा आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक क्रियाओं में एक बड़ी भूमिका निभाती हैं, महिलाओं की सभी उपलब्धियों की सराहना करने और याद करने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उत्सव मनाते हैं।