- Hindi News
- National
- Garhshankar News Women In Every Era Ahead In Today39s Era Principal Sharda Dutt
आज के युग में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे : प्रिंसिपल शारदा दत्त
टांडा उड़मुड | माता साहिब कौर इंटरनेशनल पब्लिक हाई स्कूल तलवंडी डडियां में स्कूल की वाइस प्रिंसिपल परमजीत कौर की अगुआई में महिला दिवस पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रिंसिपल शारदा दत्त ने कहा कि आज के युग में महिलाएं हर क्षेत्र में चाहे वह व्यापार, इंजीनियर, डॉक्टर, पुलिस, पढाई, फ़ौज, नौकरी पेशा अर्थात हर क्षेत्र में बुलंदियां छू रही है। उन्होंने कहा कि आज के युग में महिलाएं मर्दों के साथ पूरा-पूरा सहयोग देते हुए कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। उन्होंने कहा कि आज के युग में महिलाओं को कमजोर कहने की जगह हर मर्द को चाहिए कि महिलाओं का मान-सम्मान करते हुए उनको अपना सहयोग दें ताकि महिलाओं का का मनोबल और ऊंचा हो पाए। इस मौके पर वाइज प्रिंसिपल परमजीत कौर ने कहा कि बीते युग में जब महिलाओं को घरेलू काम के अलावा किसी भी क्षेत्र में जाने नहीं दिया जाता था लेकिन आज के युग में महिलाएं अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को निभाते हुए आर्थिक तौर पर अपने परिवार का पूरा सहयोग दे रही हैं। उन्होंने कहा कि देश में अभी भी कुछ इलाके विदिया क्षेत्र में पिछड़े होने के कारण वहां पर महिलाएं विद्या और अपने अधिकारों संबंधी अनजान है इस लिए सरकार को ऐसे इलाकों की तरफ खास ध्यान देना चाहिए।