- Hindi News
- National
- Mukerian News Women39s Day Celebrated At Future Teach Institute Bhangala
फ्यूचर टीच इंस्टीट्यूट भंगाला में महिला दिवस मनाया
मुकेरियां|फ्यूचर टीच इंस्टीट्यूट भंगाला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि इंजी. रितिका पुरी थे। सीनियर फैकल्टी रितु जंगराल की देख-रेख में करवाए समागम में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्यातिथि रितिका पुरी ने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है, वहां भगवान का निवास होता है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना चाहिए। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा की ओर से महिलाओं के प्रति हिंसा के उन्मूलन के लिए ही आज का दिन अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में नामित किया गया है। रितु जंगराल ने विद्यार्थियों को महिलाओं के प्रति की जाने वाली हिंसा को रोकने के संवैधानिक व कानूनी प्रावधानों से अवगत करवाया। इस समय नेहा, मीरा, सीमा देवी, रजनी कुमारी, सिमरन देवी, मीनू मौजूद रहे।