पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Garhshankar News Women39s Day Celebrated In Dav Girls College Gadashankar

डीएवी गर्ल्स काॅलेज गढ़शंकर में महिला दिवस मनाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गढ़शंकर|ना डीएवी कालेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। काॅलेज प्रिंसिपल डाॅ. योगेश चन्द्र सूद के नेतृत्व में आयोजित समागम को काॅलेज स्टाफ व विद्यार्थियों ने संबोधित करते अपने विचार पेश किए। ग्यारहवीं कामर्स की छात्रा चाहत व ग्यारहवीं आर्टस की छात्रा वर्षा ने संबोधित करते हुए युवतियों का समाज में योगदान पर प्रकाश डालते सामाजिक बुराइयों व जिम्मेवारियों के बारे में बताया। प्रो. कामना व प्रो. मनप्रीत कौर ने औरतों की समाज में महत्ता संबंधी विचार पेश करते हर क्षेत्र में महिलाओं पर डाले गए योगदान पर प्रकाश डाला। इस मौके पर काॅमर्स की छात्राओं द्वारा एक नाटक भी पेश किया गया। इस मौके पर काॅलेज प्रिंसिपल डाॅ. योगेश चंद्र सूद ने कालेज की महिला कर्मचारियों व विद्यार्थियों को महिला दिवस की बधाई दी।
खबरें और भी हैं...