पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News Youth Went To Meet Girlfriend Burnt Alive In Suspicious Condition

गर्लफ्रेंड से मिलने गया युवक संदिग्ध हालत में जिंदा जला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीड़ित का आरोप: लड़की की मां ने ही लगाई आग, मां का इनकार

मां बोली- घर से भगाने का दबाव बना रहा था युवक

मां शिंदर कौर ने कहा, कि युवक बेटी को घर से भागने का दबाव बना रहा था। जिस कारण वह 15 दिनों से अपनी रिश्तेदारी में गई थी। महिला का कहना है, सीसीटीवी में युवक खुद को आग लगाते साफ नजर आ रहा है।

संगरूर | गांव चोंदा में गर्लफ्रेंड से मिलने गए एक युवक को संदिग्ध अवस्था में आग लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चंड़ीगढ़ के सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन धूरी निवासी युवक गुरध्यान का अारोप है कि लड़की की मां शिंदर कौर ने उसे आग लगाई है। सीसीटीवी फुटेज में वह आग की लपटों में घिरा दिखाई दे रहा है। पुलिस ने युवक के ब्यानों पर लड़की की मां के खिलाफ इरादा कत्ल का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि लड़की की मां ने आरोप नकारते हुए सीसीटीवी फुटेज जांचने की अपील की है।
खबरें और भी हैं...