पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
जालंधर. जिले के फिल्लौर इलाके के गांव बिलगा में एक नाबालिग लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। लड़की मूकबधिर है। वह देर शाम दुकान से कुछ सामान लेने घर से निकली थी। इसके बाद वह लापता हो गई। मंगलवार सुबह लड़की का शव गांव के खेतों में मिला। जानकारी के अनुसार, लड़की बिलगा गांव की रहने वाली थी और बोल- सुन नहीं सकती थी। उसकी उम्र 13 साल और वह छटवीं की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक, मृतक बच्ची 7 बजे के करीब सामान लेने पास की दुकान पर गई थी, जिसके बाद वह लौटी नहीं। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। सुबह बच्ची का शव खेतों में मिला।
उधर सूचना के बाद पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और छानबीन शुरू कर दी। क्षत विक्षत हालत में मिले शव को देखकर पुलिस ने दुष्कर्म कर हत्या करने का खुलासा करते हुए आरोपी की तलाशना शुरू कर दिया और 5 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया।
गांव तल्लण का है आरोपी युवक
सब डिवीजन फिल्लौर के डीएसपी दविंदर अत्री ने बताया कि उन्हें गांव बिलगा में एक नाबालिग लड़की की लाश खेतों में पड़ी होने की सूचना मिली थी। लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है और बाद में उसकी हत्या कर लाश खेतों में फेंक दी गई है। पुलिस ने आरोपी की पहचान गांव तल्लण के 26 साल मनी कुमार के रूप में की है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.