5 घंटे मुठभेड़, शूटर काका ढेर, एक गिरफ्तार
व आर्म्ज एक्ट में केस दर्ज किया है। उनसे एक मोबाइल, पिस्तौल व बाइक बरामद हुई है। एनआरआई की कोठी में गैंगस्टर होने की सूचना के बाद रविवार शाम 8:30 बजे नवांशहर व होशियारपुर पुलिस का ऑपरेशन शुरू हुआ। काका ने भागते हुए फायर किए, जवाबी फायरिंग में वह मारा गया।{ शेष | पेज 5
कई दिनों से पीछे लगी थी पुलिस, बार-बार बच रहे थे
नवांशहर के एक मामले में मन्ना को सीआईए कई दिन से ढूंढ रही थी। 7 मार्च को पुलिस ने गढ़शंकर के गांव बीरमपुर में भी ट्रैप लगाया लेकिन वह वहां से बच निकला। उसके बाद से पुलिस इनके पीछे थी लेकिन वह साथियों समेत बच निकलता था।
होशियारपुर | होशियारपुर के माहिलपुर में रात 1.40 बजे गैंगस्टर्स के बीच एनकाउंटर में पुलिस ने गैंगस्टर वरिंदर सिंह उर्फ शूटर काका पुत्र राम लाल वासी नंदोकी कपूरथला को मार गिराया। 5 घंटे चले एनकाउंटर में गैंगस्टर गुरजंट सिंह उर्फ जंटा पुत्र लखविंदर सिंह वासी गोबिंदपुर (जालंधर) को पकड़ लिया गया। वहीं, नवांशहर का गैंगस्टर मनदीप सिंह उर्फ मन्ना पुत्र जोगिंदर सिंह वासी नूरमहल राइफल व पिस्टल समेत भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने धारा 307, 353, 186