पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
गढ़शंकर. शिवालिक की पहाड़ियों के साथ सटे गांव कुकड़ा के निकट खेतों में करीब 8 गाय मरी मिलीं। वहीं, इससे गुस्साए संगठनों ने प्रदर्शन किया और आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की। आशंका है कि सभी को किसी ने गोली मारी है। लेकिन, कोई भी अधिकारी इस बात की पुष्टि करने को तैयार नहीं है कि गायों की मौत का कारण गोली है या कोई और। कुछ गाय के शव काफी पुराने हैं तो कुछ के तीन या चार दिन पहले के लग रहे हैं।
पुलिस का दावा- गायों के 6 शव मिले
अब पुलिस और वेटरिनरी विभाग 6 गायों के शव का दावा कर रहे हैं तो शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा ने 6 ठीक हालत में शव होने का तो दो कंकाल होने का दावा किया है। एसएचओ इकबाल सिंह व सैला पुलिस चौकी के इंचार्ज सब इंस्पेकटर विजंयत बाली पुलिस पार्टी ने पहुंचकर गायों के मरने के सबूत जुटाने की कोशिश की।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए
वेटरिनरी डॉ. रजिंद्र सिंह व डॉ. संजीव कुमार, वेटरिनरी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने मरीं गायों के शवों को देखा। वहीं, एसएचओ इकबाल सिंह ने कहा कि 6 गाय मरी मिली हैं। वेटरिनरी डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि गोली से गाय मरी है या किसी अन्य कारण से। वहीं, नायब तहसीलदार धरमिंदर सिंह ने कहा कि 8 गायों के शव मिले हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.