एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम मेंं भाग लेंगे सूबे के 8 विद्यार्थी
विज्ञान में होने वाली आधुनिक खोज की जानकारी हासिल करने के लिए जापान एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जापान में पंजाब का इस बार प्रतिनिधत्व करने वाले आठ विद्यार्थी
ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूलों से संबंधित है। यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में 35 देश अपने प्रतिभावान विद्यार्थियों को जापान में वैज्ञानिक क्षेत्र में हो रही आधुनिक खोज से जानकार करवाने के लिए भेजते हैं। यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में भाग ले रहे भारत के 50 विद्यार्थियों में बड़ी तादाद में पंजाब के आम घरों के विद्यार्थी हैं। जिन्होंने पहले मैट्रिक की साइंस परीक्षा के दौरान 97 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं अब वह राष्ट्रीय स्तर पर अपने परिजनों ओर अध्यापकों का नाम रोशन
करेंगे। होशियारपुर की बरखा,मानसा की, नेवी मितल, बरनाला का मोहनदीप सिंह, खरड़ की तमन्ना, पटियाला की अर्चना, जालंधर की जसवीन, बाबर सिंह बठिंडा और पटियाला की कुशम देवी शामिल हैं।