ई-वे बिल लागू, कारोबारियों ने कहा-असली परीक्षा सोमवार को
पंजाब: जालंधर, लुधियाना, मंडी गोबिंदगढ़ के कारोबारियों अनुसार यह राहत सूबे में ई-वे बिल लागू नहीं होने तथा रविवार...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 02, 2018, 02:30 AM IST
पंजाब: जालंधर, लुधियाना, मंडी गोबिंदगढ़ के कारोबारियों अनुसार यह राहत सूबे में ई-वे बिल लागू नहीं होने तथा रविवार होने के कारण ही मिली है। असली जमीनी हकीकत का सामना मंगलवार को होगा। जालंधर गुड्स ट्रांसपोर्ट कंपनी एसोसिएशन के प्रधान सतनाम सिंह के अनुसार सोमवार को भी भारत बंद के चलते कारोबार कम होने की संभावना है। हालांकि कारोबारियों ने 50 हजार की लिमिट को नाकाफी बताया है।
राजस्थान : फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) के अध्यक्ष तथा ट्रांसपोर्टर सुरेश अग्रवाल ने बताया कि रविवार को अधिकांश ट्रांसपोर्ट कंपनियां बंद होने से माल की ढुलाई नहीं हुई। पर ई-वे बिल से ट्रांसपोर्टर्स की परेशानी बढ़ना तय है। कुछ ट्रांसपोर्टर तो फिलहाल काम बंद करने की बात कर रहे हैं।
झारखंड : पहले दिन रांची से लगभग 300 बिल जारी हुए। प्रदेश चैंबर के परिवहन उपसमिति के चेयरमैन सुनील सिंह चौहान ने बताया कि पोर्टल की खामियां दूर हो गई हैं।
हरियाणा : आयरन स्टील एंड ट्रेडर्स के प्रधान अरुण गुप्ता के अनुसार पहले दिन शिकायत नहीं मिली। असली परीक्षा सोमवार से होगी।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.राजस्थान : फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) के अध्यक्ष तथा ट्रांसपोर्टर सुरेश अग्रवाल ने बताया कि रविवार को अधिकांश ट्रांसपोर्ट कंपनियां बंद होने से माल की ढुलाई नहीं हुई। पर ई-वे बिल से ट्रांसपोर्टर्स की परेशानी बढ़ना तय है। कुछ ट्रांसपोर्टर तो फिलहाल काम बंद करने की बात कर रहे हैं।
झारखंड : पहले दिन रांची से लगभग 300 बिल जारी हुए। प्रदेश चैंबर के परिवहन उपसमिति के चेयरमैन सुनील सिंह चौहान ने बताया कि पोर्टल की खामियां दूर हो गई हैं।
हरियाणा : आयरन स्टील एंड ट्रेडर्स के प्रधान अरुण गुप्ता के अनुसार पहले दिन शिकायत नहीं मिली। असली परीक्षा सोमवार से होगी।
दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Jalandhar News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: ई-वे बिल लागू, कारोबारियों ने कहा-असली परीक्षा सोमवार को
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)