पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालंधर. शहर के एक कंसल्टेंट के ऑफिस के बाहर से युवक बुलेट मोटरसाइकल लेकर फरार हो गया। आरोपी युवक सूट- बूट और चश्मा लगाकर वारदात को अंजाम देने आया था। घटना एपीजे कॉलेज के सामने न्यू जवाहर नगर में मरवाहा कंसल्टेंट के ऑफिस के बाहर की है। हालांकि बाइक चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
आबादपुर के रहने वाले संदीप ने बताया कि वह शेयर मार्केट का काम करता है। सोमवार को काम पर आया था। दोपहर के वक्त करीब 3 बजकर 28 मिनट पर एक युवक आया और आकर बाइक पर बैठ गया। मोहल्ले को सुनसान देखकर आरोपी ने बुलेट मोटरसाइकल को नकली चाबी लगाकर लॉक खोला और फिर पैदल ही लेकर चलता बना। आरोपी इतना शातिर था कि चोरी करने के लिए प्रॉपर सूट-बूट और चश्मा लगाकर आया, जिससे किसी को शक न हो। पीड़ित ऑफिस के बाहर किसी काम से निकला तो उसने देखा कि बाइक पार्किंग में नहीं है। इसके बाद उसने सीसीटीवी खंगाला और मामले की सूचना थाना-6 में दी। पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.