पेट्रोल-डीजल में एथनॉल लेवल 10% होगा, गन्ना किसानों को होगा फायदा
नई दिल्ली | केंद्र सरकार पेट्रोलियम उत्पादों में एथनॉल के मिश्रण का स्तर 5 से बढ़ाकर 10% करेगी। यह जानकारी उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने शुक्रवार को दी। उन्होंने राज्यसभा में एक पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया गन्ना से मिलने वाले एथनॉल को पेट्रोल व डीजल में मिलाने की मात्रा को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जा रहा है।