7 महीने बाद फारूक अब्दुल्ला रिहा, जन सुरक्षा कानून हटाया
श्रीनगर | जेएंडके प्रशासन ने शुक्रवार को नेकां अध्यक्ष, सांसद अाैर पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर से जन सुरक्षा कानून हटा लिया। जम्मू-कश्मीर प्रशासन के प्रधान सचिव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्हें रिहा करने का स्वागत करते हुए नेकां ने प्रशासन से अन्य नेताअाें काे रिहा करने की मांग की। फारूक ने कहा अगली रणनीति अन्य नेताअाें की रिहाई के बाद बनाएंगे।