पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तलवार लेकर हुड़दंग मचाते निकला युवक; रोकने पर हवलदार की वर्दी फाड़ी, गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - Dainik Bhaskar
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
  • पटियाला में पुलिस वाले से भिड़ा युवक, तो मोगा में किशोर पर फेंका तेजाब
  • फिक पुलिस के मुलाजिम ने राेकने की कोशिश की तो उसने धक्का-मुक्की की

पटियाला . होली पर एक युवक तलवार लेकर राजपुरा राेड पर पुरानी चंुगी नाके पर हुड़दंग मचा रहा था जब ट्रैफिक पुलिस के मुलाजिम ने राेकने की कोशिश की तो उसने धक्का-मुक्की कर उसकी वर्दी फाड़ डाली। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करकेे आराेपी राजवीर राजा निवासी भीमनगर काे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने नाकेबंदी कर 105 लोगों के चालान काटे। ट्रैफिक मुलाजिम लखविंदर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह होली के चलते राजपुरा रोड चुंगी पर तैनात था, जहां आरोपी राजवीर तलवार लेकर आया लेकिन जब उसको रोका तो वर्दी फाड़ने के बाद धक्का देकर फरार हो गया।  करीब अाधे घंटे की मशक्कत के बाद अाराेपी पुलिस की पकड़ में अाया।

इधर, युवकों ने होली खेलते किशोर पर रंग समझकर फेंका तेजाब, चेहरा झुलसा
होली खेलते समय कुछ युवकों ने एक किशोर पर तेजाब काे रंग समझकर डाल दिया, जिससे किशोर का चेहरा झुलस गया। जिसे मोगा सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने फरीदकोट मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया है। ग्रीन फील्ड काॅलोनी निवासी गुरमेज सिंह मंगलवार को साथियों के साथ होली खेल रहा था। इसी बीच किसी ने उस पर तेजाब फेंक दिया। उसे तुरंत सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। वहीं अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को भेज दी है।

खबरें और भी हैं...