पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चंगे भलयां दे मुंह ढक गए, थोड़े जेहे परहेजकरांगा, किसे नूं कुझ नईं होणा, नसेगा कोरोना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोनावायरस को लेकर पूरी दुनिया में डर का माहौल है। लोगों में डर कम कर उत्साह जगाने के लिए कलाकार अपनी भूमिका निभा रहे हैं। नरेंद्र चंचल द्वारा कोरोना पर गाया गया भजन खूब लोकप्रिय हो रहा है। भजन में जहां हल्के-फुल्के अंदाज में कोराना पर चुटकी ली गई है, वहीं लोगों में उम्मीद भी जगाई गई है कि घबराने की कोई बात नहीं। थोड़े जेहे परहेज करांगा, किसे नूं कुझ नईं होणा... नसेगा कोरोना। भजन के बोल हैं, चीन ने साडा चैन है खोया। सब कुझ खा गए जिंदा-मोया। हथां नूं पै गया धोना... किथों आया कोरोना। झंडयां वाली मेहर करेगी, सारे जग दे कष्ट हरेगी। हुण छड दे रोना-धोना, किथों आया कोरोना। थोड़े जेहे परहेज करांगा... किसे नूं कुझ नईं होणा.. नसेगा कोराेना।

सबसे बड़ी खालसा मैराथन रद्द...कोरोनावायरस का दुनियाभर में में होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर असर पड़ा है। इनमंे कनाडा के सरे प्रांत में होने वाली दुनिया की सबसे बड़ी खालसा मैराथन भी शामिल है जिसमें 2019 में करीब पांच लाख लोगों ने हिस्सा लिया था। छह घंटे तक चलने वाली खालसा मैराथन में कनाडा पुलिस का बैंड भी हिस्सा लेता है।

...इधर, चीन को कोसा, धोखे वाली गल हो गई, कैसा कोरोना जेहा वायरस आया


कोरोनावायरस पर धोखे वाली गल हो गई, कैसा कोरोना जेहा वायरस आया पंजाबी गीत भी चल निकला है। इस गीत में कोरोनावायरस के लिए चीन को कोसा गया है। गीत के बोल हैं... साड्डी सरकार ने तां जोर पूरा लाया वे, खांदे जेड़ा गंद ओहना एधर पहुंचाया वे, ओहना देख किन्ना जहर फैलाया, घरां विच मौतां हुंदिया जिहनां घरां विच वायरस आया।
खबरें और भी हैं...