पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पिटबुल डॉग ने सड़क से गुजरते बुजुर्ग पर किया हमला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यू दशमेश नगर में पिटबुल डॉग ने एक व्यक्ति पर हमला किया।
  • बुजुर्ग व्यक्ति को बचाने के लिए आसपास के लोग सामने आते हैं
  • वीडियो में पिटबुल कुत्ता लगातार हमला करता दिखाई दे रहा है

जालंधर (राकेश कुमार). शहर में पिटबुल कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। न्यू दशमेश नगर में शनिवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति पर पालतू पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया। इससे व्यक्ति घायल हो गया। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
पिटबुल डॉग के हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 48 सेकंड के वीडियो में पिटबुल कुत्ता किस तरह रास्ते में जा रहे बुजुर्ग पर हमला कर रहा है वह साफ दिख रहा है। हमले के दौरान एक अन्य आवारा कुत्ता भी वहां पहुंचता है और दोनों मिलकर बुजुर्ग पर टूट पड़ते हैं। इसके बाद बुजुर्ग व्यक्ति को बचाने के लिए आसपास के लोग सामने आते हैं। वे कुत्ते को मारना शुरू करते हैं लेकिन पिटबुल कुत्ता लगातार हमला करता दिखाई दे रहा है।