पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालंधर. शहर के भगवानपुरा कॉलोनी में शनिवार को कार का शीशा तोड़कर एक युवक ने महिला का पर्स चुरा लिया। पर्स में 2 हजार रुपए और एक स्मार्ट फोन था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में युवक पहले रेकी करता हुआ गली से गुजरता है। फिर वह दोबारा लौटकर आता है, लेकिन सब्जी वाले देखकर थोड़ा ठिठक जाता है। उसके जाते ही वह मौका पाकर कार से पर्स निकालकर फरार हो जाता है। फिलहाल पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है।
बहन से मिलने आये, गाड़ी में ही छोड़ गए थे पर्स
दरअसल, शनिवार को आदमपुर इलाके के गांव पंडोरी निज्जरां के गुरविंदर सिंह अपनी बहन अनीता राज से मिलने आए थे। दोपहर करीब 12 बजे गली में कार पार्क करके वह और उसकी पत्नी अंदर चले गए। 10 मिनट बाद बाहर आए तो गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था और पर्स चोरी हो चुका था। लूट का पता लगने पर उन्होंने गली में लगे सीसीटीवी खंगाले। इसमें पूरी वारदात कैद हो गई।
बाल सैट करने के बहाने गया था गाड़ी के पास
गली में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखाई दे रहा है कि आरोपी पहले गली में करीब पौने 12 बजे रेकी करने आता है। 10-15 मिनट तक मोहल्ले में रेकी करके वहां से आरोपी चला जाता है। फिर 12 बजकर 20 मिनट पर आरोपी दोबारा आता है और इनोवा गाड़ी के पास खड़ी बाइक पर लगे शीशे पर बाल सैट करने लगता है। उसी दौरान एक सब्जी वाला वहां से गुजरता है। उसके जाते ही आरोपी ने कार की पिछली तरफ जाकर शीशा तोड़ा और अंदर से बैग चोरी कर अपने हाथ में पकड़े थैले में डालकर फरार हो जाता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.