पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Jalandhar News Rain In Many Places In The State Hail Fell In Abohar The Weather Will Remain The Same Today Snowfall Continues In Himachal

सूबे में कई जगह बारिश, अबोहर में ओले गिरे, आज भी ऐसा ही रहेगा मौसम; हिमाचल में बर्फबारी जारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिमाचल }3 एनएच समेत 200 सड़कें बंद, बिजली गुल

शिमला | हिमाचल में बारिश-बर्फबारी से 3 एनएच समेत 200 सड़कें पूरी तरह से बंद हैं। 430 ट्रांसफार्मर टूट गए हैं। लाहौल-स्पीति के गोंदला में सबसे ज्यादा 45 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। कल्पा में 21 सेंटीमीटर, कुल्लू के कोठी में 15, शिमला के खदराला व कुफरी में 15 व 10 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्राें में 18 मार्च तक बर्फबारी की संभावना है।

तस्वीर अबोहर के गांव कल्लरखेड़ा की है।


लुधियाना | वीरवार को अबोहर समेत फाजिल्का, लुुधियाना, पठानकोट, गुरदासपुर, रोपड़ में बारिश हुई। अबोहर में 3 घंटे रुक-रुककर बारिश हुई व कई जगह ओले भी गिरे। वहीं मानसा में किसान की बिजली गिरने से मौत हो गई। दीनानगर में सब स्टेशन में बिजली गिरने से फॉल्ट आ गया। इससे करीब सौ गांवों की बिजली गुल हुई। जालंधर समेत कई जगह देर रात बारिश हुई। वहीं, शुक्रवार को भी तेज हवा चलने व बारिश के आसार है।
खबरें और भी हैं...