शिवसैनिकों ने जालंधर-दिल्ली हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन
शिवसेना के राष्ट्र प्रचारक महंत कश्मीर गिरी पर हुए फायरिंग मामले में 2 बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस ने अब तक 800 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं बुधवार काे राज्यभर से पहुंचे शिवसैनिकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल िदया सड़कों पर उतर आई। पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान संजीव घनौली की अगुवाई में नेताओं और वर्करों ने ललहेड़ी रोड चौक के पास जालंधर-दिल्ली हाईवे को आधा घंटे जाम करके रखा। एसएसपी हरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। इसके बाद ही शिवसैनिकों ने हाईवे पर लगाया जाम खोला। संजीव घनौली ने कहा कि महंत कश्मीर गिरी पर हमले की आशंका के चलते पहले ही खन्ना पुलिस के अधिकारियों को जानकारी दी गई थी। बावजूद इसके पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस कारण महंत गिरी की जान भी जा सकती थी। हिंदू नेताओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस के गंभीर नहीं होने का यह सबूत है।