झूठे केस में फंसाने की धमकी दे 2 पुलिसवालों ने ऐंठे 75 हजार, करंट लगाया, दुखी युवक ने जान दी
वीडियो में बोला- मैं गड्डी गहणे रक्ख 75 हजार दित्ता
मैं सोमदत्त... मैं वीरे मरना चाहुनां। मैंनंू सीआई वाले डल्ली ते मानकी ने बहुुत ज्यादा तंग कीत्ता। मैथों 50 हजार इक लै लिया 25 हजार इक लै गे। नईं कैंहदें तेरे ते पर्चा पा देवांगे, दो वारी मेरे करंट लगाया। मैं गड्डी गहणे रक्ख 75 हजार दित्ता। हुण फेर मैंनूं तंग करी जांदे ने। वीडियो शेयर करिओ। एहना नूं वद तो वद सजा मिलनी चाहिदी है।
मृतक सोमदत्त
संगरूर | पुलिसवालों से दुखी एक युवक ने जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवक ने एक वीडियो बना मौत के लिए दो पुलिस वालों को जिम्मेदार ठहराया है। डीएसपी सतपाल शर्मा ने बताया, मृतक के पिता भीम सैन के बयानों पर हवलदार दलजीत सिंह व सिपाही हरमनप्रीत सिंह के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें सस्पेंड करने व विभागीय कारवाई के लिए लिखा जा रहा है। बगुआणा बस्ती निवासी भीम सेन ने बताया कि उसका छोटा बेटा सोमदत्त (37) ड्राइवरी करता था। सीआईए स्टाफ बहादर सिंह वाला में तैनात 2 पुलिस कर्मचारी उसे पिछले कई माह से परेशान कर रहे थे। दोनों कर्मचारी सोमदत्त के किसी महिला से संबंध होने का झूठा केस बनाकर 75 हजार रुपए ले चुके थे।{शेष | पेज 5