पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीनियर मैनेजर ने जूनियर मैनेजर को पीटा, पिस्तौल तान धमकी भी दी, घटना सीसीटीवी में कैद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर में शराब के ठेकेदार के ऑफिस में जूनियर मैनेजर को धमकाता सीनियर मैनेजर।
  • जालंधर के ग्रीन पार्क एरिया में स्थित शराब के ठेकेदार मल्होत्रा ग्रुप के ऑफिस में सोमवार को हुआ विवाद
  • गुरुवार को सिख तालमेल कमेटी व अन्य ने पुलिस को शिकायत दी, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है

जालंधर. मल्होत्रा ग्रुप के ऑफिस में कर्मचारियों के बीच आपसी विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। जूनियर मैनेजर ने सीनियर मैनेजर पर आरोप लगाया है कि उसने ऑफिस में काम करने के दौरान पिस्तौल तानकर धमकी दी और फिर उसके सिर पर बट्‌ट मारकर घायल कर दिया। साथ में जाते-जाते आरोपी उसकी पगड़ी भी उतार ले गया। इस संबंध में गुरुवार को पुलिस को सिख तालमेल कमेटी व अन्य ने बस स्टैंड चौकी में आकर शिकायत दी। पुलिस ने शमशेर सिंह के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज किया है। 

क्या है मामला
घटना ग्रीन पार्क एरिया का है। लुधियाना स्थित समराला के रहने वाले शमशेर सिंह ने बताया कि वह मल्होत्रा ग्रुप में जूनियर मैनेजर हैं। सोमवार को ड्यूटी के दौरान सीनियर मैनेजर मेजर सिंह ढिल्लों वहां आया और उससे बहस करने लगा। उसने जूनियर मैनेजर को पिस्तौल तानकर धमकी दी और उसके साथ मारपीट की। 

खबरें और भी हैं...