पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

15 हजार एमएल अवैध शराब समेत एक पकड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कपूरथला| थाना तलवंडी चौधरियां पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 15 हजार एमएल अवैध शराब समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआई सर्बजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ गांवों में गश्त कर रहे थे। जब पुलिस टीम रेस्ट हाउस तलवंडी चौधरियां के पास पहुंची तो सामने से एक व्यक्ति प्लास्टिक की कैनी उठाए आता दिखाई दिया। जैसे उसने पुलिस को देखा तो वह घबरा गया और पीछे की तरफ मुड़ने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम ध्यान सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी गांव छन्ना शेर सिंह बताया। जब पुलिस टीम ने कैनी की जांच की तो उसमें से 15000 एमएल अवैध शराब बरामद हुई।
खबरें और भी हैं...