नशीले पदार्थ और नशीले पाउडर समेत 2 गिरफ्तार
जिला पुलिस ने दो विभिन्न मामलो में दो तस्करों को नशीले पाउडर और नशीले पदार्थ सहित काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसएसपी सतिंद्र सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली के एएसआई रमेश चंद्र गांव बिशनपुर जट्टा के पास थे। चेकिंग के पुलिस को एक युवक से 20 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी की पहचान िवक्रमजीत सिंह उर्फ अमन निवासी डैणविंड के रुप में हुई है। मामले की जांच कर रहे एएसआई रमेश चंद्र ने बताया कि आरोपी से पता लगाया जा रहा है कि वह यह नशा कहां से लेकर आया था। इसी तरह थाना सुभानपुर पुलिस ने एक महिला को 255 ग्राम नशीले पाउडर समेत पकड़ा है। आरोपी महिला की पहचान मनजीत कौर प|ी अवतार सिंह निवासी लखन के पड्डा के रुप में हुई है।