- Hindi News
- National
- Phagwara News 35th Diet Visited The International Food And Hospitality Fair
35वें आहार द इंटरनेशनल फूड एंड हॉस्पिटैलिटी फेयर का किया दौरा
फगवाड़ा|रामगढ़िया इंस्टीच्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस स्टडी के विद्यार्थियों ने नई दिल्ली में आयोजित 35वें आहार द इंटरनेशनल फूड एंड हॉस्पिटेलिटी फेयर 2020 का दौरा किया। विद्यार्थियों ने होटल उद्योग के विभिन्न निर्माता और सप्लायर में सुविधाएं देने वालों के बारे में जानकारी हासिल की। विद्यार्थियों ने हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री से जुड़ा आधुनिक टैक्नोलॉजी के साथ नए उपकरणों के बारे में जानकारी हासिल की।कॉलेज डायरेक्टर डा. व्योमा भोगल ढट्टू ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियों से विद्यार्थियों को विशाल ज्ञान प्राप्त होता है, जो विद्यार्थियों के भविष्य के लाभकारी सिद्ध होता है। प्रिंसिपल ने कहा कि ऐसे दौरों से विद्यार्थियों में आत्म विश्वास पैदा होता है। इस प्रकार के मेलों और प्रदर्शनियों में भाग लेने से विद्यार्थियों को नई टैक्नोलॉजी के बारे में जानकारी प्राप्त होती है।