‘संगत के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं ’
शिवसेना बाल ठाकरे के उप प्रधान पंजाब प्यारा लाल की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें सोशल मीडिया पर दिखाई जा रही एक लाइव वीडियो, जिसमें होला महल्ला पर गए आनंदपुर साहिब से माता नैना देवी के दर्शनों के जाते हुए श्रद्धालुओं को निहंग सिंह व सत्कार कमेटी की ओर से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा ही हिंदू सिख एकता की बात करती है तथा सब धर्मों का आदर करती है। प्यारे लाल ने कहा कि पार्टी के पंजाब प्रधान योगराज शर्मा ने सिख धर्म तथा उनके किसी भी गुरु के खिलाफ अपशब्द बोलने वाले के खिलाफ भी सख्त निंदा की थी। प्यारे लाल ने मांग की कि माता नैना देवी के दर्शनों को जाने वाली संगत के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर एक्शन लिया जाए। इस मैके पर सिटी प्रधान दीपक शर्मा, सिटी उप प्रधान राजेश भार्गव, जिला उप प्रधान यूथ अजय अरोड़ा, सीनियर सिटी प्रधान यूथ मुकेश कश्यप, राहुल ठाकुर, राजेश बग्गा, सन्नी पंडित मौजूद थे।