पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kapurthala News 40 Clues Gold Robbery From Nri Old Man No Clue 25 Cctv Scams

एनआरआई वृद्धा से 40 तोले सोना लूट में कोई सुराग नहीं,25 सीसीटीवी खंगाले, एक में दिखे लुटेरों के चेहरे पर साफ नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देर साम पुलिस ने लुटेरे की फोटो जारी की

थाना कोतवाली के पास ज्वेलर से दोहते के शादी के लिए 40 तोले जेवर लेकर निकली एनआरआई वृद्ध महिला से लूट करने वाले लुटेरों का पुलिस को 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने शहर के दुकानों, घरों के बाहर लगे 20-25 सीसीटीवी भी खंगाले हैं। एक सीसीटीवी में इतना ही दिखा है कि लुटेरे एक चौक में बाइक पर काफी समय तक खड़े रहे। दूर और अंधेरा होने के कारण लुटेरों के चेहरे साफ नहीं दिख रहे। परिवार के मुताबिक दोनों लुटेरे मोने थे, एक ने ब्लैक स्वैटर पहना था। फुटेज 08:09 बजे की है। एसएसपी का दावा है कि पुलिस शहर के हर कैमरे को खंगाल रही है।

पड़ोसी ने लुटेरों का पीछा भी किया पर भाग गए


पड़ोसी बलविंदर सिंह ने कहा कि वह उसके वृद्ध महिला हरभजन कौर के परिवार से 20 साल से पारिवारिक संबंध हैं। जब लूट हुई, उस समय वह गाड़ी स्टार्ट कर महिला हरभजन कौर को बिठाने लगा था। मैंनें बैठने के लिए कहा, पास से मोटरसाइकिल गुजरा, वह शोर मचाने लगे। मुझे लगा कि मोटरसाइकिल उनके पांव पर चढ़ा है। मैं जल्दी से उतर कर उनकी तरफ आया तो पता चला कि वह लुटेरे थे, उनके हाथों से सोने के जेवर और नकदी से बैग छीनकर ले गए। हम सभी ने लुटेरों का पीछा किया। लुटेरे मोटरसाइकिल पर जट्‌टापुरा चौक की तरफ भागे। जट्‌टपुरा चौक में एक पुलिस मुलाजिम था, हमने उसे लुटेरों को पकड़ने की आवाज भी दी लेकिन लुटेरे तब तक फरार हो चुके थे।


चश्मदीद ने कहा-वृद्धा को गाड़ी में बिठा रहा था, मुझे लगा बाइक के नीचे पांव आया, पुलिस को आवाज भी लगाई

शनिवार को भास्कर में प्रकाशित खबर।

घटनास्थल से सिर्फ 500 फीट की दूर है थाना कोतवाली

विक्रम वीबी ज्वेलर्स पांच मंदिर के पास है। जहां से थाना कोतवाली मात्र 500 फीट दूरी पर है। चौक में एक मुलाजिम भी खड़ा था लेकिन लुटेरे इतने तेज थे, उन्होंने पुलिस को पता ही नहीं चलने दिया। थाना के बाहर भी पुलिस होती तो लुटेरों का आसानी से पकड़ा जा सकता था। घटना मौके परिवार शोर भी मचाता रहा लेकिन किसी भी मुलाजिम ने शोर सुनाई नहीं दिया।

30 नहीं 40 तोले सोना था

हरभजन कौर प|ी कर्मजीत सिंह निवासी 506 मॉडल टाउन कपूरथला ने पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया कि वह इंग्लेंड की निवासी है। लंबे समय से परिवार समेत इंग्लेंड में रह रही है। शुक्रवार को वह अपने दोतरे के विवाह के लिए शॉपिंग करने इंडिया आई है। दोपहर 2 बजे वह पांच मंदिर के पास विक्रम वीबी ज्वेलर्स से जेवरात बनाने पहुंचे। सोने के जेवर खरीदने के बाद रात 8 बजे हम दुकान से बाहर आकर गाड़ी में बैठने लगे। सदर बाजार की ओर से सप्लेंडर बाइक पर दो मोने लुटेरों ने उससे जेवरात और नकदी से भरा बैग छीन लिया। बैग में 40 तोले सोना, 2 लाख भारतीय करंसी, 2 हजार पाउंड, पासपोर्ट, मोबाइल आदि था। घटना मौके उसने शोर भी मचाया लेकिन लुटेरे तब तक भाग चुके थे। सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी हरिंदर सिंह गिल, थाना सिटी के एसएचओ हरजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। सब इंस्पेक्टर रमन कुमार ने बताया कि अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

वहीं, देर शाम जिला पुलिस ने संदिग्ध युवकों की फोटो जारी की है। पुलिस का सहयोग करने के लिए शहरवासियों से अपील की गई है कि सीसी फुटेज से जारी की गई फोटो में दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर घटनास्थल से गुजर रहे हैं। जिस किसी को भी इसकी कोई सूचना मिले तो वह पुलिस से संपर्क करे।
खबरें और भी हैं...