पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

3 हवालातियों से 5 मोबाइल और एक पैन ड्राइव बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मॉडर्न जेल में हवालातियों से मोबाइल मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। फिर से जेल प्रबंधन को तीन हवालातियों से पांच मोबाइल दो सिम, 6 बैटरी, एक चार्जर और एक पैन ड्राइव बरामद हुई। मामला पुलिस को दे दिया गया है। थाना कोतवाली पुलिस ने तीन हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सहायक सुपरिटेंडेंट हरदेव सिंह ठाकुर ने बताया कि जेल में कैदी और हवालातियों की बैरेकों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान हवालाती जंग सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी गांव बूट, हवालाती विक्रमजीत सिंह पुत्र नाजर सिंह निवासी नंगल खूंगा टांडा की बैरेक से 5 मोबाइल, दो सिम, 6 बैटरी, एक चार्जर और एक पैन ड्राइव बरामद हुई। जेल में मोबाइल कैसे पहुंचे, इसका पता
लगाने के लिए पुलिस आरोपी हवालातियों का प्रोडक्शन वारंट लेने की तैयारी में है। फिलहाल पुलिस ने आराेपियों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे
एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों का प्रोडक्शन वारंट लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...