पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आंखों के कैंप में 500 लोगों की जांच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सतपाल सिंह बाहिया की याद में गुरुद्वारा शहीदां गांव डल्लेवाल में आंखों का चेकअप ऑपरेशन कैंप विश्वकर्मा चैरिटेबल हॉस्पिटल ट्रस्ट फगवाड़ा के सहयोग से लगाया गया। आंखों के माहिर डॉ. नीतिश नारंग और उनके स्टाफ ने 500 के करीब आंखों का चेकअप किया गया और चयनित मरीजों के ऑपरेशन श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल अस्पताल में किए जाएंगे। इस अवसर पर विश्वकर्मा धीमान सभा के प्रधान बलवंत राय धीमान, सुरेंद्र पाल धीमान, सुखदेव सिंह लाल, गुरनाम सिंह, सुखवंत सिंह ने बताया कि अगला आंखों का कैंप 11, 12 अप्रैल को गांव कंग में लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विश्वकर्मा धीमान सभा की ओर से फगवाड़ा के बंगा रोड स्थित मंदिर में दिमाग व रीढ़ के हड्डी के रोगों के माहिर डाक्टर हर शनिवार दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक मरीजों का चेकअप करते हैं।

खबरें और भी हैं...