पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जन औषधि केंद्र परियोजना की वर्षगांठ मनाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फगवाड़ा|प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र परियोजना की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर सराय रोड पर स्थित एक जन औषधि केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम में विशेष अतिथि पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. जवाहर धीर ने कहा कि यह योजना आम जनता के लिए वरदान साबित हो रही है, क्योंकि यहां उपलब्ध दवाइयां बाजार से बहुत सस्ते दाम में मिलतीं हैं। लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए। सीनियर सिटीजन कौंसिल कोर्ट काम्पलैक्स के अध्यक्ष रमेश धीमान ने दवाओं की गुणवत्ता पर विश्वास व्यक्त करते हुए लोगों को इनका प्रयोग करने की सलाह दी। कार्यक्रम में सर्व श्री सत पाल सोढी, राजेन्द्र साहनी, योगेश कुमार, सुरजीत सिंह, मिस रूबी मौजूद रहीं।
खबरें और भी हैं...