पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kapurthala News Attack On 10th Student Returning From Khiranwali By Giving Paper Cousin Also Injured

खीरांवाली से पेपर देकर लौट रहे 10वीं के छात्र पर हमला, चचेरा भाई भी जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फतूढींगा निवासी दसवीं का छात्र गांव खीरांवाली स्थित सरकारी स्कूल में बने सेंटर से एग्जाम देकर वापस चचेरे भाई के साथ बाइक पर लौट रहा था। रास्ते में कुछ युवकों ने रंजिशन उसे घेर लिया और मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। बीच-बचाव के लिए आए चचेरे भाई से भी हमलावरों ने मारपीट की और तेजधार हथियार से हमला कर दोनों को जख्मी कर फरार हो गए।

उपचाराधीन 20 वर्षीय राजन पुत्र सतनाम सिंह निवासी फतूढींगा ने बताया कि उससे चचेरे भाई 16 वर्षीय अभिषेक पुत्र बलवंत सिंह जो दसवीं का छात्र और गांव खीरांवाली में सरकारी स्कूल में बने सेंटर से एग्जाम देकर आ रहा था। रंजिशन गांव के पास खड़े कुछ युवकों ने उसे जबरन बाइक से खींच लिया और मारपीट शुरू कर दी। जब वह बीच-बचाव के लिए आया तो उसके साथ भी हमलावरों ने मारपीट की। एक हमलावर ने दोनों पर हाथ में पकड़े तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

कुछ दिन पहले इन्हीं हमलावरों ने अभिषेक को मामूली तकरार के बाद मारपीट कर जख्मी किया था। अभी पुराने मामले का समझौता नहीं हुआ था कि आरोपियांे ने शुक्रवार को दूसरी बार हमला किया। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना फतूढींगा पुलिस को लिखित शिकायत दी है। वहीं, ड्यूटी डॉक्टर ने कहा कि दोनों घायलों का इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है। एमएलआर भेज दी है।

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन छात्र अभिषेक। (दाएं) राजन।
खबरें और भी हैं...