- Hindi News
- National
- Kapurthala News Awareness Campaign Was Conducted In Village Nathu Chahal Block Kapurthala Anganwadi
गांव नत्थू चाहल ब्लॉक कपूरथला आंगनबाड़ी में पोषण पखवाड़ा अभियान चला किया जागरूक
गांव नत्थू चाहल ब्लाक कपूरथला आंगनबाड़ी में पोषण पखवाड़ा मुहिम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र कपूरथला की जिला युवा संयोजक स्वाति कुमार, राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक जगदीश, हिमानी एवं हरप्रीत तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जसबीत कौर व एएनएम कार्यकर्ता रजविंदर कौर के सहयोग से मनाया गया। रजविंदर कौर ने महिलाओं को बच्चे के जन्म से लेकर तीन वर्ष तक पाैष्टिक भोजन एवं टीकाकरण का ध्यान रखने के बारे में जागरुक किया। स्वाति कुमार ने कोरोनावायरस बीमारी के प्रति भी महिलाओं को जानकारी एवं सभी ने समवेत स्वर में पोषण के लिए शपथ ग्रहण की।