- Hindi News
- National
- Kapurthala News Bawa Lalwani Public School Celebrated World Women39s Day
बावा लालवानी पब्लिक स्कूल ने मनाया विश्व महिला दिवस
बावा लालवानी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल डा. एकता धवन के नेतृत्व में नारी दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूल मैनेजिंग डायरेक्टर सिमरता बावा बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। उन्होंने नारी दिवस की स्टाफ को शुभकामनाएं दीं। इससे पहले स्कूल प्रबंधक ने मुख्यातिथि को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस दौरान अलग-अलग ग्रुपों में रोचक खेलों का भी आयोजन हुआ। समारोह में रैंप वॉक का भी मुकाबला करवाया गया। जिसमें विजेता अध्यापिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्कूल प्रिंसिपल डा. एकता धवन ने स्टाफ को नारी दिवस की शुभकामनाएं दीं।