- Hindi News
- National
- Talawandi Choudharian News Bike Driver Dies After Being Hit By A Vehicle
वाहन की चपेट मंे आकर बाइक चालक की मौत
सुल्तानपुर लोधी-तलवंडी चौधरियां मार्ग पर गांव मेवा सिंह वाला के पास वाहन ने बाइक चालक को टक्कर मार दी, इससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय जोगा सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी गांव रमीदी नजदीक सुभानपुर के रुप में हुई है। मृतक अपने गांव से बाइक नंबर पीबी-09-3858 पर सुल्तानपुर लोधी आ रहा था। जब वह गांव मेवा सिंह वाला के पास पहुंचा तो उसे वाहन ने टक्कर मार दी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे पकड़ने के लिए छापेमारी
शुरू कर दी है।