- Hindi News
- National
- Kapurthala News Bike Rider Escaped After Snatching A Bag Full Of Gold And Cash From An Nri Old Woman From Vikram Jewelers Near Police Station Police Station
थाना कोतवाली के पास विक्रम ज्वेलर्स से निकली एनआरआई वृद्ध महिला से सोने और नकदी से भरा बैग छीनकर बाइक सवार फरार
शुक्रवार की रात थाना कोतवाली के पास ज्वेलर की दुकान से निकली एनआरआई बुजुर्ग महिला से दो बाइक सवार लुटेरों ने उस समय सोने, नकदी से भरा बैग छीन लिया, जब वह दुकान से निकलकर अपनी कार में बैठ रही थी। महिला से बैग छीनकर युवक तेज रफ्तार बाइक पर थाना कोतवाली के आगे से भाग गए। बुजुर्ग महिला शोर मचाती रह गई। बैग में 30 तोले सोना, 2000 पाउंड, दो लाख रुपए की भारतीय करंसी के अलावा चार पासपोर्ट थे। महिला कुछ समय पहले ही यूके से कपूरथला अपने पोते की शादी में शामिल होने आई थी। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सब-डिवीजन हरिंदर सिंह गिल पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए। वहीं, विभिन्न टीमें लुटेरों को पकड़ने के लिए भेजीं। खबर लिखे जाने तक पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई थी।
ज्वैलर की दुकान में जांच करती पुलिस।
एनआरआई महिला को संभालते हुए रिश्तेदार।
शुक्रवार रात 8:30 बजे हुई वारदात... यूके से कपूरथला अपने पोते की शादी में आई थी
डीएसपी सब-डिवीजन हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि हरभजन कौर प|ी कर्मजीत सिंह निवासी 506, मॉडन टाउन कपूरथला कुछ समय पहले यूके से कपूरथला अपने पोते की शादी में आईं थी। शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे वह अपने रिश्तेदार महिला के साथ कार में थाना कोतवाली व पांच मंदिर के पास स्थित विक्रम ज्वेलर्स पर खरीददारी के लिए आई। बुजुर्ग होने के कारण वह ज्यादा थक चुकी थी। इसलिए वह ज्वैलर्स से बोलीं कि वह कल को खरीदारी करने के लिए आएगी। उसने अपने पुराने सोने को बदलाकर नए गहने लेने हैं। बुजुर्ग महिला अपना बैग लेकर दुकान से निकल गई। जब वह अपनी कार में बैठ रही थी तो पीछे एक बाइक सवार दो युवक तेजी से आए और उसका बैग छीनकर भाग गए। डीएसपी ने बताया कि बुजुर्ग महिला के मुताबिक बैग में 30 तोले सोना था, जिसे देकर उसने नए गहने बनवाने थे। 2000 पाउंड, दो लाख रुपए की भारतीय करंसी के अलावा पासपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने टीमों को लुटेरों को पकड़ने के लिए भेज दिया। डीएसपी जांच में जुटे हुए थे। सीसी फुटेज को खंगाल रहे थे लेकिन सुराग नहीं मिला था।