बाइक सवार युवक से मोबाइल छीनकर फरार
एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने पैदल जा रहे युवक का मोबाइल छीनकर मौके से भाग गए। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। आशीष निवासी फगवाड़ा ने बताया कि वह मंगलवार रात घर पैदल जा रहा था। जब वह बेदियां मोहल्ले के पास पहुंचा तो पीछे से मोटरसाइकिल सवार ने उसका मोबाइल छीन लिया और मौके से भाग गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। वहीं, लूट की वारदात क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
पुलिस इसके अधार पर लुटेरे की तलाश में जुट गई है।