पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kapurthala News Car Collides With Two Innocent People Crossing The Road One Dead One Injured

पैदल सड़क पार कर रहे दो मासूमों को कार ने टक्कर मारी, एक की मौत, एक जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी मार्ग पर गांव पाजिया के समीप पैदल सड़क पार कर रहे दो बच्चों को कार चालक ने टक्कर मार दी। जिस कारण दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कार चालक ने दोनों को उपचार के लिए सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डयूटी डॉक्टर ने एक बच्चे को मृतक करार
दे दिया। जबकि दूसरे बच्चे को कपूरथला सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।

मृतक की पहचान 12 वर्षीय प्रिंस सिंह उर्फ भोलू पुत्र उपिंदर सिंह तथा घायल की पहचान 8 वर्षीय मनीश मंडल पुत्र उदय मंडल निवासी पाजीयां मूल निवासी गांव पदमपुर भागलपुर बिहार के रूप में हुई है। मृतक के नजदीकी रिश्तेदार पंकज ने बताया कि वह 20 दिन पूर्व ही आलू की पुटाई के लिए पंजाब आए थे।

आलू की पुटाई का काम खत्म होने के बाद पाजियां रेलवे स्टेशन के समीप झुगियों में रह रहे थे और मेहनत मजदूरी कर रहे थे ताकि गांव जाने से पहले कुछ जमां पुंजी हो जाए। दोनो बच्चे शनिवार सायं 5 बजे के करीब खाने-पीने का सामान लेने के लिए पैदल पाजिया दुकान पर जा रहे थे। सड़क पार करने के दौरान दोनों को कार चालक ने कुचल डाला। कार चालक भागा नहीं बल्कि दोनों को उपचार के लिए सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल ले गया। जहां पर डयूटी डाक्टर ने 12 वर्षीय प्रिंस सिंह उर्फ भोलू को मृतक करार दे दिया, जबकि गंभीर रुप से घायल हुए मनीश मंडल को कपूरथला के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरु कर दी है तथा शव का पोस्टमार्टम करवा कर वारिसों के हवाले कर दिया है। वहीं एक घायल का इलाज कपूरथला के सिविल अस्पताल में इमरजैंसी वार्ड में चल रहा है।

खबरें और भी हैं...