युवती को शादी का झांसा देकर भगाने पर केस दर्ज
कपूरथला| थाना सिटी पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कपूरथला निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी लड़की एक घर में बुर्जुगों की देखभाल करती है। वह रोजाना की तरह 27 फरवरी को सुबह घर से 08:30 बजे चली गई लेकिन शाम को घर नहीं लौटी। अकसर वह शाम 05:30 बजे तक घर लौट आती थी। उसे यकीन है कि उसकी बेटी को महिंदरपाल उर्फ जग्गा पुत्र सतपाल निवासी भगतपुरा कॉलोनी अपने साथ ले गया है।