अध्यक्ष रोहित ने टीम सहित ली शपथ
लायंस क्लब फगवाड़ा गोल्ड की ओर से इंस्टालेशन सेरेमनी का भव्य आयोजन स्थानीय रेस्त्रां में किया गया। आयोजित समागम में बतौर मुख्यातिथि लायंस क्लब 321-डी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन गुरमीत सिंह मक्कड़ शामिल हुए। गेस्ट ऑफ आनर के रूप में वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-1 लायन हरदीप सिंह खड़का जबकि स्पेशल गेस्ट के तौर पर लायन परमजीत सिंह चावला एवं स्टार गेस्ट के रूप में लायन बलराज कुमार एवं डिस्ट्रिक्ट पीआरओ लायन राजेश कुमार उपस्थित रहे। क्लब के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन संजीव अरोड़ा व डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन गोपाल उप्पल भी समागम में खास तौर पर शामिल हुए। इस दौरान वर्ष 2020-21 के लिये निर्वाचित क्लब के अध्यक्ष लायन रोहित ग्रोवर के अलावा नई टीम के सचिव लायन विकास उप्पल, कैशियर लायन अनिल अरोड़ा और पीआरओ लायन सिमरन बत्तरा को शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष रोहित ग्रोवर के अलावा फस्ट लेडी अक्षि ग्रोवर सहित नई टीम को क्लब की ओर से फूलमालाएं पहना कर सम्मानित किया गया। समागम के दौरान क्लब के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के तहत एक एंबुलेंस भी लांच की गई। क्लब अध्यक्ष रोहित ग्रोवर ने बताया कि फगवाड़ा वासी जरूरत पड़ने पर क्लब सदस्यों से संपर्क करके इस एंबुलेंस की सेवा का लाभ उठा सकते हैं। इस अवसर पर लायन हरविन्द्र सिंह मंड, कमल किशोर, विपन, वरिंद्र अरोड़ा, बलविंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि थे।
लायंस क्लब फगवाड़ा गोल्ड की नई टीम को सम्मानित करते अतिथिगण और सदस्य।