पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Phagwara News Checkup Of 303 Needy In Blood Bank Phagwara Alert To Karonavirus

ब्लड बैंक फगवाड़ा में 303 जरूरतमंदों का चेकअप, करोनावायरस के प्रति किया सचेत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ब्लड बैंक फगवाड़ा में कैंसर की जांच और जानकारी संबंधी 8वां फ्री कैंप लगाया गया। इस दौरान 186 महिलाओं व 117 पुरुषों सहित कुल 303 जरूरतमंदों की जांच की गई। इस दाैरान कैंसर के मरीजाें का चेकअप किया गया। कैंप के दौरान शुगर तथा ब्लड प्रेशर की जांच करके जरूरतमंदों को दवाएं मुफ्त में दी गई। कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हलका विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने किया। उन्होंने कैंप को जरूरतमंदों के लिए उपयोगी बताया अाैर ब्लड बैंक की तरफ से समाज सेवा में दिए जा रहे बहुमूल्य योगदान की सराहना की। जेसी क्लब के पूर्व राष्ट्रीय प्रधान मुखिंदर सिंह की धर्म प|ी परमजीत कौर ने कैंसर की रोकथाम में सभी को योगदान देने की अपील की। डाॅ. धर्मेंद्र ने कैंसर से बचाव के बारे में बहुमूल्य विचार प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त बेअंत सिंह, कर्नल आरके भाटिया, तारा चंद चुबर व एमके सरोया ने अपने अनुभव बांटे। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, स्कूल स्टाफ, समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों को करोनावायरस के प्रति सचेत किया। कैंप के दौरान कैंसर जागरूकता पर आधारित चलचित्र का प्रदर्शन किया गया। समारोह में बावा सिंह जोहल बाक्सिंग एकेडमी के प्रबंधक जसविंदर सिंह, जसबीर सिंह, अवतार सिंह बराड़ विशेष तौर पर उपस्थित थे। रघबोत्रा ने बताया कि जिनके कैंसर संबंधी टैस्ट हुए हैं वे अपनी टैस्ट रिपोर्ट 30 मार्च को ब्लड बैंक से प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर कुलदीप दुग्गल, बीएस परमार, सुषमा शर्मा, रचना सौंधी, मलिका जैन, वाईएस रावत, रजिंदर साहनी, सुरिंदर पाल, सुधीर शर्मा, गुलाब सिंह ठाकुर, हरविंदर सिंह, दविंदर जोशी, विपन खुराना, अश्विन कौर, जगजीत सेठ, किरनप्रीत, रीमा सोबती, अंजू भास्कर, अशोक झांजी, अमरजीत डांग, रूप लाल, एससी चावला, बलदेव शर्मा, बलराम सूद, आरएस सैनी, रविंदर चोट, विपन अरोड़ा, अशोक मेहरा, संतोष बग्गा, पार्षद बंटी वालिया, सौरव खुल्लर, पार्षद सरबजीत कौर, विश्वामित्र शर्मा, तिलकराज कलूचा, मास्टर भजन सिंह, राजकुमार गर्ग, ब्रिज मोहन पुरी, शीतल कोहली, पंकज, गुरदीप बावा माैजूद रहे।

खबरें और भी हैं...