फगवाड़ा के सीआईए के हेड कांस्टेबल निर्मल सिंह बने एएसआई
एसएसपी कपूरथला सतिंद्र सिंह ने पदोन्नत पुलिस कर्मचारियों को स्टार लगा कर प्रमोट किया। इस मौके पर फगवाड़ा के सीआईए में तैनात हेड कांस्टेबल निर्मल सिंह की बढिय़ा सेवाओं के चलते पदोन्नत कर एएसआई का स्टार लगा कर प्रमोट किया। इस मैके पर एसपीडी कपूरथला मनप्रीत सिंह ढिल्लो,डीएसपीडी विशालजीत,डीएसपी मुख्तियार राय, डीएसपी कपूरथला कपूरथला हरिंदर सिंह, इंस्पेक्टर सीआईए कपूरथला बलविंद्र सिंह, एसएचओ ढिलवां व अन्य मौजूद थे।