- Hindi News
- National
- Phagwara News Civil Surgeon Reached Phagwara Civil Hospital Said No Corona Patients In The District Yet
फगवाड़ा सिविल अस्पताल पहुंचे सिविल सर्जन कहा-जिले में अभी कोरोना का कोई मरीज नहीं
पंजाब सरकार के निर्देश पर कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सिविल सर्जन कपूरथला डॉक्टर जसमीत बाबा ने फगवाड़ा सिविल अस्पताल का दौरा किया। सीएमओ ने आईएमए डॉक्टरों, करियाना मर्चेंट, होटल रेस्टोराॅट मालिकों को करोनावायरस के संबंध में जागरूक किया। सीएमओ ने इसके लक्षण और बचाव संबंधी निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कोरोना वायरस के संबंध में शक होने पर मरीज की पूरी हिस्ट्री लक्षणों के संबंध में जानकारी लें और स्वास्थ्य विभाग को बताएं। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल फगवाड़ा में करोनावायरस के लिए एक आईसोलेटेड वार्ड बनाया गया है। विभाग पूरी तरह इस वायरस के संबंध में अलर्ट हैं। विदेश से आने वाले सभी लोगों की चेकिंग की जा रही है। लवली इंस्टीट्यूट में भी विदेश से आने वाले विद्यार्थियों की टीम ने चेकिंग की है। उन्होने कहा कि जिले में 152 पेसेंजर लोकेट कर निरीक्षण किया है लेकिन करोना वारयस का कोई भी मरीज अब तक नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के सबंध में हमें सावधानियां बरतनी चाहिए। मुंह में मास्क लगाना, हाथ पूरी तरह साफ रखना, किसी से हाथ न मिलाना आदि सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस वायरस की कोई दवा नहीं है। मौके पर कार्यकारी एसएमओ डॉ. एसपी सिंह, सिविल स्टाफ, आईएमए डॉक्टरों, करियाना मर्चेंट, होटल रेस्टोराॅट मालिक मौजूद थे।