पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रेम के रंग... राधा-कृष्ण संग फूलों की होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाजारों में सजे स्टाल, युवाओं में उत्साह, पुलिस भी रहेगी चौकस

आज होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर के मंदिरों में भक्तों ने फूलों की होली खेली। वहीं, बाजारों में भी होली के स्टाल सजे हुए थे। शिव मंदिर बाईपास में भक्तों ने सोमवार को राधा-कृष्ण बने कलाकारों से साथ फूलों की होली खेलकर प्रेम का त्योहार मनाया। होली पर्व मनाने को लेकर युवाओं में उत्साह है। पुलिस प्रशासन और सिविल अस्पताल विभाग ने कड़े प्रबंध किए हैं। शहर में हर मुख्य चौक और चौराहों पर पुलिस टीमें तैनात रहेगी। मोहल्लों में भी पीसीआर और सिटी पुलिस गश्त करती रहेगी, जिससे शरारती तत्व होली के दिन किसी भी तरह की हुल्लड़बाजी न कर सकें। इसके अलावा सिविल अस्पताल विभाग की ओर से कोरोना वायरस के आने वाले संदिग्ध मरीजों के चेकअप के लिए टीमें लगाईं हैं। आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। चेकअप के पूरा सामान, दवाइयां और स्टाफ तैनात रहेगा।

भीड़ में जाएं तो हाथ-मुंह जरूर साफ करें : सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डा. जसमीत कौर बावा ने कहा कि जहां सभी को पता है कि कोरोना वायरस को लेकर सभी के मन में खौफ है। सभी को सलाह दी गई है कि भीड़ में जाने पर हाथ-मुंह धोना चाहिए। बुखार और खांसी होने पर घरेलू और सामान्य उपचार करने के बजाए तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इसके अलावा कोरोना वायरस के आने वाले संदिग्ध मरीजों के चेकअप के लिए टीमें लगाईं गईं हैं। आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है। इमरजेंसी वार्ड में भी डॉक्टर तैनात रहेंगे।

पुलिस करती रहेगी गश्त, हुल्लड़बाजी नहीं करने देंगे

डीएसपी स्पेशल (ब्रांच) दविंदर सिंह ने बताया कि शहर में होली के दिन लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए पुलिस की ओर से पुख्ता प्रबंध किए हैं। थाना सिटी पुलिस, पीसीआर और ट्रैफिक पुलिस के 100 के करीब कर्मी शहर के प्रमुख चौकों, चौराहों और सार्वजनिक जगह पर तैनात रहेंगे। वहीं, समय-समय पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पीसीआर और थाना सिटी पुलिस भी गश्त करती नजर आएगी। किसी को भी शहर में हुल्लड़बाजी नहीं करने दिया जाएगा। लॉ एंड ऑर्डर को सख्ती से लागू किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...