पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चलो मां दे द्वारे चलिए... पर झूमे भक्तजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चलो मां दे द्वारे चलिए, मइया दी हो रही जय जयकार की मनमोहक भेंटों पर झूमते हुए भक्तजनों ने मां चिंतपूर्णी व मां शीतला जी के चरणों में नतमस्तक होकर अपनी हाजरी लगवाई। यह धार्मिक दृश्य श्री सत्यनारायण मंदिर की पांचवीं मासिक चौकी के दौरान देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि सायंकाल विधिवत पूजा अर्चना के बाद मंदिर की प्रबंधक कमेटी ने मां की चौकी का शुभारंभ करवाया।

चौकी में भजन गायक प्रदीप पुजारी ने गणेश वंदना के बाद मां चिंतपूर्णी जी की महिमा करते हुए मनमोहक भेंटें गाकर भक्तजनों को मंत्रमुग्ध किया। मां की चौकी में हाजरी लगवाने के लिए भक्तजनों का तांता लगा रहा। इस मौके पर श्री सत्यनारायण मंदिर प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी नरेश गोसाई, अरिहंत अग्रवाल, भीमसेन अग्रवाल, रविंदर अग्रवाल, तिलक राज अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, श्रीराम अग्रवाल, देवकी नंदन अग्रवाल, सूरज अग्रवाल, सुदेश अग्रवाल, अनीश अग्रवाल, सुरेश जैन, राजेश गोयल, अक्षित गोयल, विजय खोसला, मोनिका गोयल, प्रदीप शर्मा, रमन पुरी, आलोक गुप्ता, नूतन गुप्ता, ओंकार कालिया, नारायण गुप्ता, हरदयाल सिंह झीता, अशोक गुप्ता, गुलशन कुमार, पवन कुमार पम्मी, अमन बहल, राजेश सूरी, रमेश चंद्र अरोड़ा, पवन धीर, तृप्त सचदेवा, आरके भनोट, चंदन मेहता, दिनेश गुप्ता, संदीप पंडित, परमिंदर गुप्ता, जसबीर छाबड़ा, अनिल गुप्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...