कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए सेमिनार करवाया
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढपई में कोरोना वायरस की रोकथाम व जागरूकता के लिए सेमिनार करवाया गया। इस मौके पर डाॅ. नवरोज सिंह मल्ली व डाॅ. हरजिंदर कौर ने विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों व लोगों को कोरोना वायरस के लक्षण व बचाव संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस वायरस का बचाव जागरुकता है। हम सभी को बार-बार हाथ धोना चाहिए। इस अवसर पर डिप्टी सीईओ गुरदर्शन लाल कुंडल, सरपंच सुखविंदर कौर, सतपाल सिंह, कुलविंदर कौर, कंवलजीत कौर, रवि कुमार, जसविंदर सिंह, हरविंदर सिंह, अमृतपाल सिंह, संतोख सिंह जैलदार, बलजीत कौर, सवर्ण सिंह, प्रिंसिपल वीना, भूपिंदर सिंह, रजनी, हरप्रीत कौर, चंचल धीर मौजूद थे।