पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kapurthala News Conducted Congregation Dedicated To Prakash Parv Of Sri Guru Tegh Bahadur Sahib

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के प्रकाश पर्व को समर्पित समागम करवाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400 साला प्रकाशोत्सव व नानकशाही संमत 552 अनुसार नए साल की आमद को समर्पित गुरुद्वारा साहिब भोपाल जठेरे में कीर्तन व कथा दरबार का आयोजन किया गया। इस मौके रखे गए श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ के भोग के बाद हजूरी रागी भाई भूपिंदर सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। समागम के अंत में मास्टर सुखजिंदर सिंह निझरां ने आई हुई संगत का आभार व्यक्त किया। प्रबंधकों की ओर से हजूरी रागी व कथा प्रचारकों को सम्मानित किया। इस अव‌सर पर तरविंदर मोहन सिंह भाटिया, सरदूल सिंह, सुखबीर सिंह, सतबीर सिंह, कैप्टन बलजीत सिंह बाजवा, जसविंदर सिंह, धनप्रीत सिंह भाटिया, सुखजीत सिंह बांसल, भाई सतपाल सिंह, सुच्चा सिंह खिंडा, महिंदरपाल, सुखविंदर मोहन सिंह भाटिया, हरबंस सिंह, हरजिंदर सिंह, अरजिंदर सिंह भाटिया, तेजपाल सिंह वालिया, जोगिंदर सिंह, हरभजन सिंह, बापू, सुरिंदर सिंह, मनजिंदर सिंह के अलावा अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...