पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kapurthala News Conference On Women39s Day Canceled At The Behest Of The State Government

महिला दिवस पर होने वाले समागम प्रदेश सरकार के आदेश पर रद्द

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। हर साल महिला दिवस पर एक नई थीम रखी जाती है। इस बार भी पंजाब सरकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को अनोखे तरीके से मनाने का फैसला लिया गया था। जिसमें पंजाब सरकार ने फैसला लिया था कि महिला दिवस के दिन शाम को 7 से रात 1 बजे तक सभी जिला मुख्यालयों व बड़े शहरों में किसी एक मुख्य सड़क का 6 किलोमीटर का हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया जाएगा तथा इन सड़कों पर मुहिम चलाई जाएगी ताकि रात के समय कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाए। लेकिन कोरोनावायरस के भय से महिला दिवस पर करवाए जाने वाले प्रोग्राम पर पानी फिर गया। डीसी दीप्ति उप्पल ने कहा कि सरकार की ओर से कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया। डीसी दीप्ति उप्पल ने बताया कि सरकार की ओर से सेहत सबंधी नई हिदायतें जारी की गई है कि सार्वजनिक स्थलों पर होने वाले सभी सरकारी समागमों को रद्द किया जाता है। क्योंकि इन समागमों में काफी भीड़ एकत्रित हो जाती है। इस समय कोरोना वायरस को लेकर बचाव सबंधी लोगों को जागरुक कर रही है। जिसके चलते हुए महिला दिवस पर करवाए जाने वाला प्रोग्राम व अन्य प्रोग्राम भी रद्द कर दिए गए है।

डीसी दीप्ति उप्पल।
खबरें और भी हैं...