पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना वायरस संबंधी किया जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोनावायरस सबंधी जागरुकता पैदा करने के लिए सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल में सेमिनार का अायाेजन किया गया। सेमिनार के दौरान स्कूल स्टा‌फ व छात्राओं को कोरोनावायरस संबंधी जागरुक किया गया। काला संघिया के सीनियर मेडिकल अधिकारी डाॅ. मनजीत ने कहा कि भीड़भाड़ व भारी एकत्रता वाली जगहों में जाने से गुरेज करना चाहिए। बार-बार हाथ साबुन से धोने चाहिए। उन्होंने बताया कि खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ आदि इस रोग के लक्षण है। खांसते व छींकते समय मुंह पर हाथ लगाने की बजाय कोहनी या कंधा पास करके खांसना व छींकना चाहिए। मास, मछली, मीट व अंडे साफ पानी में अच्छी तरह धोकर पूरी तरह पका कर खाना चाहिए। अपने गले को सूखने नहीं देना चाहिए और समय-समय पर स्वच्छ पानी पीते रहना चाहिए। इस अवसर पर डाॅ. राजीव, डाॅ. रजनी व स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

खबरें और भी हैं...